a
Copyright Hindustan Media Diary
महिला सहकर्मियों से अश्लील भाषा टीका टिप्पणी, अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने पर किया सेवा से बर्खास्त!-गैस राहत चिकित्सालयों मै ली जायेगी प्रतिनियुक्ति पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाए!-अवकाश संबंधी आदेश मै आंशिक संशोधन, कलेक्टर ने जारी किए आदेश!-नहीं रहीं राजमाता माधवी राजे सिंधिया, कल होगा ग्वालियर मै अंतिम संस्कार!-संभागीय आयुक्त को मातृ शोक, बुधवार को होगा अंतिम संस्कार!-खाटू श्याम के भक्तों को दर्शन के लिए करना पड़ेगा इंतजार, देखें कब होंगे दर्शन?-शासकीय कर्मचारियों के अवकाश मै लगे प्रतिबंध पर आंशिक संशोधन!-उचित मूल्य की दूकान पर 5 एवं 2 किलो एलपीजी गैस सिलेंडर बिक्री की तैयारी, प्रस्ताव प्रेषित!-कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री और उपयंत्री के तबादला आदेश जारी!-4 मतदान केन्द्रो पर पूनर्मतदान के भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किए आदेश!
Homeभोपालअतुल खरे ने ली स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति!

अतुल खरे ने ली स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति!

अतुल खरे ने ली स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति!

भोपाल :- जनसम्पर्क विभाग के  अतुल खरे को सेवानिवृत्ति पर जनसम्पर्क संचालनालय में भावभीनी विदाई दी! समारोह में आयुक्त जनसम्पर्क  संदीप यादव और संचालक  रौशन सिंह शामिल हुए। श्री यादव ने कहा कि सरकारी गतिविधियों के कारण शासकीय व्यक्ति अपनी व्यस्तता के चलते सामाजिक एवं रुचि की गतिविधियों में इच्छा होते हुए भी अनेकों बार शामिल नहीं हो पाता है। उन्होंने कहा कि श्री खरे सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक गतिविधियों में शामिल होकर अपना योगदान देंगे। उन्होंने श्री खरे और उनके परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना की।

विदाई समारोह में संचालक श्री सिंह ने कहा कि श्री खरे ने विभाग की अनेक शाखाओं में पदस्थापना के दौरान अपनी कार्य-कुशलता और संवेदनशीलता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवक के जीवन में सेवानिवृत्ति का दिन भी महत्वपूर्ण होता है। व्यक्ति को इसे भी आनंद के रूप में लेना चाहिये। उन्होंने श्री खरे के उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री प्रेस प्रकोष्ठ में पदस्थ संयुक्त संचालक  अशोक मनवानी और सहायक संचालक  राजेश पाण्डेय ने श्री अतुल खरे के साथ किये गये कार्य अनुभव को साझा किया। आभार प्रदर्शन अपर संचालक  जी.एस. वाधवा ने किया।

श्री अतुल खरे ने वर्ष 1991 में जनसम्पर्क विभाग में अपनी सेवाए शुरू की थीं। इस दौरान वे मुख्य रूप से जनसम्पर्क कार्यालय छिंदवाड़ा, जबलपुर और संचालनालय भोपाल की विभिन्न शाखाओं में पदस्थ रहे। 

Share With:
Rate This Article

hindustanmediadiary@gmail.com

No Comments

Leave A Comment