a
Copyright Hindustan Media Diary
महिला सहकर्मियों से अश्लील भाषा टीका टिप्पणी, अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने पर किया सेवा से बर्खास्त!-गैस राहत चिकित्सालयों मै ली जायेगी प्रतिनियुक्ति पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाए!-अवकाश संबंधी आदेश मै आंशिक संशोधन, कलेक्टर ने जारी किए आदेश!-नहीं रहीं राजमाता माधवी राजे सिंधिया, कल होगा ग्वालियर मै अंतिम संस्कार!-संभागीय आयुक्त को मातृ शोक, बुधवार को होगा अंतिम संस्कार!-खाटू श्याम के भक्तों को दर्शन के लिए करना पड़ेगा इंतजार, देखें कब होंगे दर्शन?-शासकीय कर्मचारियों के अवकाश मै लगे प्रतिबंध पर आंशिक संशोधन!-उचित मूल्य की दूकान पर 5 एवं 2 किलो एलपीजी गैस सिलेंडर बिक्री की तैयारी, प्रस्ताव प्रेषित!-कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री और उपयंत्री के तबादला आदेश जारी!-4 मतदान केन्द्रो पर पूनर्मतदान के भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किए आदेश!
Homeभोपालएशियन गेम्स में मध्यप्रदेश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, नो पदक मिले।

एशियन गेम्स में मध्यप्रदेश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, नो पदक मिले।

एशियन गेम्स में मध्यप्रदेश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, नो पदक मिले।

भोपाल:- चीन के हांगक्षू में खेली जा रही 19वीं एशियाई खेलों में मप्र के एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है।  शूटिंग में मप्र के निशानेबाजों ने दो पदकों पर निशाना साधा है। इसी के साथ मप्र के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण , तीन रजत व तीन कांस्य सहित नौ पदक जीते हैं। मप्र का यह एशियन गेम्स में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। मप्र ने छह दिनों में ही अपने पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया है। इसी तरह का प्रदर्शन रहा तो हम इस बार 15 पदक के करीब पहुंच सकते है। अब तक मप्र अकादमी के निशानेबाजों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। शूटिंग में मप्र ने एक स्वर्ण , दो रजत व दो कांस्य सहित कुल पांच पदक जीते है, इसमें कुछ इवेंट बाकी है, जिसमें हमे पदक की उम्मीद है।

छोटी उम्र में बडे़ बडे़ कीर्तिमान रच रहे एश्वर्य प्रताप सिंह ने 10 मीटर राइफल टीम इवेंट में महाराष्ट्र के रूद्राक्ष पाटिल और राजस्थान के दिव्यांश के साथ मिलकर देश को स्वर्ण पदक दिलाया। एश्वर्य ने इसी इवेंट के व्यक्ति गत मुकाबले में भी जोरदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीतकर अपने पदकों की संख्या 2 की। 10 मीटर राइफल महिला टीम इवेंट में मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी की अशी चौकसे ने हरियाणा की रमनीता जिंदल व वेस्ट बंगाल की मेहुली के साथ रजत पदक जीता। बुधवार सुबह मप्र की अशी चौकसे ने 50 मीटर थ्री पोजीशन व्यक्ति गत इवेंट में कांस्य पदक जीता। शूटिंग में ही एक रजत पदक 50 मीटर थ्री पोजीशन पुरुष वर्ग में एसके शर्मा और एम कौशकि की जोड़ी ने रजत पदक जीता है।

महिला क्रिकेट में भारत ने स्वर्ण पदक जीता। भारत की इस स्वर्णिम सफलता में मप्र की पूजा वस्त्राकार ने विशेष भूमिका निभाई। सेलिंग में मध्यप्रदेश वाटर स्पोटर्स अकादमी की नेहा ठाकुर ने सभी को चौंकाते हुए रजत पदक जीता। नेहा ने यह सफलता महिलाओं की आइ.एल.सी. 4 इवेंट में हासिल की है। वहीं जूडो में तुलिका मान ने 78 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। घुड़सवारी में मप्र की सुदप्ति हजेला ने टीम ड्रेसाज इवेंट में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। यह मप्र ही नहीं भारत के लिए गौरव की बात है। 41 साल के बाद भारत पहली बार इस खेल में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा है। सुदिप्ति ने इसके लिए पेरिस में तैयारी की है।

Share With:
Rate This Article

hindustanmediadiary@gmail.com

No Comments

Leave A Comment