a
Copyright Hindustan Media Diary
महिला सहकर्मियों से अश्लील भाषा टीका टिप्पणी, अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने पर किया सेवा से बर्खास्त!-गैस राहत चिकित्सालयों मै ली जायेगी प्रतिनियुक्ति पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाए!-अवकाश संबंधी आदेश मै आंशिक संशोधन, कलेक्टर ने जारी किए आदेश!-नहीं रहीं राजमाता माधवी राजे सिंधिया, कल होगा ग्वालियर मै अंतिम संस्कार!-संभागीय आयुक्त को मातृ शोक, बुधवार को होगा अंतिम संस्कार!-खाटू श्याम के भक्तों को दर्शन के लिए करना पड़ेगा इंतजार, देखें कब होंगे दर्शन?-शासकीय कर्मचारियों के अवकाश मै लगे प्रतिबंध पर आंशिक संशोधन!-उचित मूल्य की दूकान पर 5 एवं 2 किलो एलपीजी गैस सिलेंडर बिक्री की तैयारी, प्रस्ताव प्रेषित!-कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री और उपयंत्री के तबादला आदेश जारी!-4 मतदान केन्द्रो पर पूनर्मतदान के भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किए आदेश!
Homeधारपुलिस की बड़ी कार्यवाही, फर्जी कागजात बनाकर भूमि हड़पने वाले 13 लोग गिरफ्तार जिनमें 5 महिलाएं भी।

पुलिस की बड़ी कार्यवाही, फर्जी कागजात बनाकर भूमि हड़पने वाले 13 लोग गिरफ्तार जिनमें 5 महिलाएं भी।

पुलिस की बड़ी कार्यवाही, फर्जी कागजात बनाकर भूमि हड़पने वाले 13 लोग गिरफ्तार जिनमें 5 महिलाएं भी।

भोपाल:-  धार जिले के ग्राम मगज पुरा में धार महाराज द्वारा अस्पताल और अन्य जन-कल्याणकारी कार्यों के लिए दी गई भूमि के फर्जी कागजात बनाकर हेराफेरी करने पर 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। धार पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार के नेतृत्व में उप पुलिस अधीक्षक (महिला अपराध) सुश्री यशस्वी शिंदे द्वारा प्रस्तुत जांच आवेदन के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक  देवेन्द्र धुर्वे और 5 टीमों द्वारा बडी कार्यवाही की गई है।आरोपियों ने मगज पुरा गांव के भूमि सर्वे क्रमांक 29 की कीमती भूमि का स्वामी न होते हुए भी अन्य लोगों को शामिल कर विवादित सम्पत्ति का अंतरण किया। तथ्य छिपाकर भ्रामक तथ्यों द्वारा कपट पूर्वक फर्जी दस्तावेज और फर्जी पक्षकारों द्वारा विभिन्न वाद पेश किए। योजनाबद्ध तरीके से षडयंत्र कर क्रेता, विक्रेता, गवाह षडयंत्र कारी और मास्टर माइंड अंतरण में शामिल हुए एवं अपने परिजनों के नाम सम्पत्ति अंतरित करवाई। सम्पत्ति के विक्रय विलेख के लिए स्टाम्प खरीदे और विवादित सम्पत्ति से संबंधित सभी अंतरण प्रारूपों की रचना की।धार पुलिस ने इस फर्जी भूमि अंतरण में 27 लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें 17 पुरुष, 9 महिलाएं और एक संस्था शामिल है।

Share With:
Rate This Article

hindustanmediadiary@gmail.com

No Comments

Leave A Comment