a
Copyright Hindustan Media Diary
महिला सहकर्मियों से अश्लील भाषा टीका टिप्पणी, अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने पर किया सेवा से बर्खास्त!-गैस राहत चिकित्सालयों मै ली जायेगी प्रतिनियुक्ति पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाए!-अवकाश संबंधी आदेश मै आंशिक संशोधन, कलेक्टर ने जारी किए आदेश!-नहीं रहीं राजमाता माधवी राजे सिंधिया, कल होगा ग्वालियर मै अंतिम संस्कार!-संभागीय आयुक्त को मातृ शोक, बुधवार को होगा अंतिम संस्कार!-खाटू श्याम के भक्तों को दर्शन के लिए करना पड़ेगा इंतजार, देखें कब होंगे दर्शन?-शासकीय कर्मचारियों के अवकाश मै लगे प्रतिबंध पर आंशिक संशोधन!-उचित मूल्य की दूकान पर 5 एवं 2 किलो एलपीजी गैस सिलेंडर बिक्री की तैयारी, प्रस्ताव प्रेषित!-कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री और उपयंत्री के तबादला आदेश जारी!-4 मतदान केन्द्रो पर पूनर्मतदान के भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किए आदेश!
Homeउज्जैनकलेक्टर ने किया निलंबित, बर्खास्त करने की हो सकती है कार्यवाही?

कलेक्टर ने किया निलंबित, बर्खास्त करने की हो सकती है कार्यवाही?

कलेक्टर ने किया निलंबित, बर्खास्त करने की हो सकती है कार्यवाही?

उज्जैन:-  कलेक्टर आशीष सिंह आज बडनगर तहसील के ग्राम धुरेरी पहुंचकर चौपाल लगाई। चौपाल में चर्चा के दौरान उनहोंने किसानों से पूछा कि फसल कैसी है? कृषि सम्बन्धी सलाह लेने के लिये वे किसके पास जाते हैं? शासकीय योजनाओं की जानकारी उन्हें मिलती है या नहीं? इस पर सभी किसानों ने एक स्वर में कहा कि उन्होंने अपने यहां के कृषि विस्तार अधिकारी को एक साल से देखा नहीं है। वे दौरा नहीं करते हैं और न ही किसी से मिलते हैं। कलेक्टर ने चौपाल में मौजूद ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी आर.डी.एल. चौधरी को तलब किया और पूछा कि वे गांव में क्यों नहीं जाते हैं। कृषि विस्तार अधिकारी की बहानेबाजी को दरकिनार करते हुए कलेक्टर ने कहा कि आपको निलम्बित करता हूं। निलंबन के साथ-साथ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को यह निर्देश भी दिये कि वह आगामी एक माह तक ग्राम में ही रहकर ग्रामीणों को कृषि सम्बन्धी जानकारियां उपलब्ध करायें, योजनाओं की जानकारी दें। ग्रामीणों के संतुष्ट होने पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को बहाल कर दिया जायेगा। यदि ग्रामीण संतुष्ट नहीं हुए तो बर्खास्त करने की कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर ने उप संचालक कृषि एवं उप संचालक उद्यानिकी को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवं ग्रामीण उद्यानिकी अधिकारियों का प्रतिमाह ग्रामीण क्षेत्र के दौरे का चार्ट जारी करें व यह सुनिश्चित करें कि उस चार्ट का सम्बन्धित अधिकारी पालन कर रहे हैं या नहीं। यदि इसके बाद भी विस्तार कार्य नहीं होता है तो सम्बन्धितों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये।

Share With:
Rate This Article

hindustanmediadiary@gmail.com

No Comments

Leave A Comment