a
Copyright Hindustan Media Diary
गैस राहत चिकित्सालयों मै ली जायेगी प्रतिनियुक्ति पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाए!-अवकाश संबंधी आदेश मै आंशिक संशोधन, कलेक्टर ने जारी किए आदेश!-नहीं रहीं राजमाता माधवी राजे सिंधिया, कल होगा ग्वालियर मै अंतिम संस्कार!-संभागीय आयुक्त को मातृ शोक, बुधवार को होगा अंतिम संस्कार!-खाटू श्याम के भक्तों को दर्शन के लिए करना पड़ेगा इंतजार, देखें कब होंगे दर्शन?-शासकीय कर्मचारियों के अवकाश मै लगे प्रतिबंध पर आंशिक संशोधन!-उचित मूल्य की दूकान पर 5 एवं 2 किलो एलपीजी गैस सिलेंडर बिक्री की तैयारी, प्रस्ताव प्रेषित!-कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री और उपयंत्री के तबादला आदेश जारी!-4 मतदान केन्द्रो पर पूनर्मतदान के भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किए आदेश!-मतदान की गोपनीयता भंग करना पड़ी भारी, दो के खिलाफ एफ. आई. आर.
Homeअनूपपुरपूर्व अपर कलेक्टर श्री सिंह का हुआ निधन।

पूर्व अपर कलेक्टर श्री सिंह का हुआ निधन।

पूर्व अपर कलेक्टर श्री सिंह का हुआ निधन।

अनूपपुर:-  जिले के पूर्व अपर कलेक्टर श्री बी॰डी॰ सिंह का आज रविवार सुबह 8:30 बजे दुःखद स्वर्गवास हुआ। स्वर्गीय श्री सिंह के निधन पर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, पुलिस अधीक्षक किरणलता केरकेट्टा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरोधन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन सहित राजस्व, पुलिस तथा अन्य समस्त विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया है एवं परिवार जनो को इस असहनीय दुःख को सहने हेतु शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने स्वर्गीय श्री बी॰डी॰सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा स्वर्गीय श्री सिंह कर्मठ, जिम्मेदार एवं सहृदय अधिकारी थे। सौंपी गयी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा एवं लगन से सम्पादित करना उनकी सदैव विशेषता रही। अपने बीच आज उनको न पाने का समाचार मिला जिस पर विश्वास करना बेहद कठिन है।
उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय श्री बी॰डी॰ सिंह विगत मई माह में सेवानिवृत्त हुए हैं। आप अपने पीछे 2 पुत्र एवं धर्मपत्नी को छोड़ गए हैं। स्वर्गीय श्री सिंह के पुत्र दिलीप सिंह ने बताया कि विगत कुछ दिनो से पिताजी की तबियत सही नही थी। उन्हें इलाज के लिए रायपुर के एक निजी हॉस्पिटल में लाया गया जहाँ पर रक्त में इन्फेक्शन की बात बताई गयी एवं डायलिसिस की सलाह दी गयी। सारी तैयारियाँ चालू थीं पर ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था और रविवार 14 जून की सुबह श्री बी॰डी॰सिंह ने इस दुनिया से विदा ली। भगवान स्वर्गीय श्री सिंह को अपने श्री चरणो में स्थान दे।

Share With:
Rate This Article

hindustanmediadiary@gmail.com

No Comments

Leave A Comment