a
Copyright Hindustan Media Diary
महिला सहकर्मियों से अश्लील भाषा टीका टिप्पणी, अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने पर किया सेवा से बर्खास्त!-गैस राहत चिकित्सालयों मै ली जायेगी प्रतिनियुक्ति पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाए!-अवकाश संबंधी आदेश मै आंशिक संशोधन, कलेक्टर ने जारी किए आदेश!-नहीं रहीं राजमाता माधवी राजे सिंधिया, कल होगा ग्वालियर मै अंतिम संस्कार!-संभागीय आयुक्त को मातृ शोक, बुधवार को होगा अंतिम संस्कार!-खाटू श्याम के भक्तों को दर्शन के लिए करना पड़ेगा इंतजार, देखें कब होंगे दर्शन?-शासकीय कर्मचारियों के अवकाश मै लगे प्रतिबंध पर आंशिक संशोधन!-उचित मूल्य की दूकान पर 5 एवं 2 किलो एलपीजी गैस सिलेंडर बिक्री की तैयारी, प्रस्ताव प्रेषित!-कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री और उपयंत्री के तबादला आदेश जारी!-4 मतदान केन्द्रो पर पूनर्मतदान के भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किए आदेश!
Homeखरगोनमध्यप्रदेश संस्कृतियों का खूबसूरत गुलदस्ता:- मंत्री डॉ. साधौ

मध्यप्रदेश संस्कृतियों का खूबसूरत गुलदस्ता:- मंत्री डॉ. साधौ

मध्यप्रदेश संस्कृतियों का खूबसूरत गुलदस्ता:- मंत्री डॉ. साधौ

खरगोन:-  संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने   खरगोन जिले के महेश्वर में माँ अहिल्या घाट पर 26वें निमाड़ उत्सव का शुभारंभ किया। डॉ. साधौ ने इस अवसर पर पहली बार राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान से दो कला साधकों को सम्मानित  भी किया। वर्ष 2017 का सम्मान लोककला परंपरा  की संवाहक श्रीमती कृष्णा वर्मा और वर्ष 2018 का सम्मान मधुबनी चित्रशैली की  उत्कृष्ट सृजनकर्ता श्रीमती शांति देवी को दिया गया। संस्कृति मंत्री ने उत्सव से पहले माँ नर्मदा का पूजन-अर्चन किया। उत्सव का  शुभारंभ कथक समूह के आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति से हुआ। संस्कृति मंत्री डॉ. साधौ ने  कहा कि  हमारा प्रदेश विभिन्न संस्कृतियों का खूबसूरत गुलदस्ता है। राज्य सरकार का प्रयास है कि यहाँ सभी संस्कृतियाँ संरक्षित और विकसित हों।  उन्होंने कहा कि इस बार निमाड़ उत्सव वैश्विक  प्रतिभाएँ लेकर आया है।  प्रदेश की अनेक संस्कृतियों को माँ नर्मदा के इस तट पर एक रूप में देखना  गौरव का क्षण है।

Share With:
Rate This Article

hindustanmediadiary@gmail.com

No Comments

Leave A Comment