
कमलमय हुए ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया।
नई दिल्ली:- मध्यप्रदेश के पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया ने आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, विनय सहस्त्रबुद्धे, धर्मेंद्र प्रधान, अरुण सिंह एवं मध्यप्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बी डी शर्मा की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। सिंधिया के भाजपा का दामन थामते ही भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें राज्यसभा का टिकट देने की घोषणा भी कर दी।
CATEGORIES नई दिल्ली