भाजपा मांगेगी दाल-चावल

भाजपा मांगेगी दाल-चावल

नई दिल्ली। दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ता शीघ् ही एक पखवाड़े तक लोगों के घरों पर भीख मांगते नजर आएंगे। दिल्ली भाजपा के एससी मोर्चा के कार्यकर्ताओं की तरफ से दिल्ली में लोगों के घर-घर से चावल और दाल मांगा जाएगा, जिससे दिल्ली के रामलीला मैदान में खिचड़ी बनाई जाएगी। भाजपा इसे भीम समरसता खिचड़ी बता रही है। दरअसल, दिल्ली भाजपा की तरफ से दिल्ली के रामलीला मैदान में भीम महासंगम की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पार्टी के दिल्ली प्रदेश के एससी मोर्चा के कार्यकर्ताओं को विशेष तौर से तैयार किया गया है। समरसता खिचड़ी के लिए डोर टू डोर कैंपेन चलाने और चावल-दाल मांगने के लिए पार्टी के लगभग 28 हजार एससी मोर्चा के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।पार्टी की तरफ से समरसता खिचड़ी के लिए पांच से सात हजार किलोग्राम चावल और दाल जुटाने का लक्ष्य रखा गया है, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा। 30 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में भीम महासंगम का आयोजन किया जाएगा।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )