प्रिया रमानी के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का केस।

प्रिया रमानी के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का केस।

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर ने उनके ऊपर यौन दुराचार के आरोप लगाने वाली पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ सोमवार को दिल्ली की एक अदालत में आपराधिक मानहानि की निजी शिकायत दायर की। विदेश राज्य मंत्री ने रमानी पर जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण तरीके से उनकी मानहानि करने का आरोप लगाया और इसके लिए पत्रकार के खिलाफ मानहानि से जुड़ी आईपीसी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। एम जे अकबर ने कई महिलाओं द्वारा उनके खिलाफ लगाये गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को रविवार को खारिज कर दिया था और साथ ही इस तरह के आरोप लगाने वाली महिलाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि यह सब राजनीतिक चाल है, क्योंकि ये आरोप चुनाव से कुछ महीने पहले लगाए गए हैं।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )