मप्र देश का है हृदय स्थल:-  डॉ. साधौ

मप्र देश का है हृदय स्थल:- डॉ. साधौ

खरगोन:- प्रदेश की चिकित्सा शिक्षा, आयुष एवं संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ शुक्रवार देर शाम को खरगोन शहर में निकलने वाले श्री गुरूनानक देवजी के 550वें प्रकाश पर्व पर आयोजित कीर्तन दरबार एवं नाट्य प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मप्र देश का हृदय स्थल है। इसलिए हम चाहते है कि मप्र में हर संस्कृति पूरी तरह से फले-फूले और बड़े। इसके लिए मप्र संस्कृति विभाग भी कई तरह के कार्यक्रम आयोजित रहा है। उन्होंने गुरूनानक देवजी के 550वें प्रकाश पर्व सभी सिक्ख बंधुओं को बधाई देते हुए कहा कि गुरूनानक देवजी ने ही सिक्ख धर्म की स्थापना की थी। इन्होंने ही हर वर्ग के लिए लंगर प्रारंभ किया था, जो आज भी गुरूद्वारा में कराया जाता है। गुरूनानक देवजी ने ऊंच-नीच, जात-पात का भेद भी मिटाने का काम किया था। उन्हें जगत गुरू के नाम से भी जाना जाता है। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री डॉ. साधौ को सिक्ख समाज द्वारा सम्मानित भी किया गया।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )