डॉक्टर को परदे के पीछे ले गया पेशेंट, फिर दिया लूट को अंजाम।

डॉक्टर को परदे के पीछे ले गया पेशेंट, फिर दिया लूट को अंजाम।

जयपुर:- जानकारी के अनुसार सरकूलर रोड कन्नी गुर्जर चौराहा के निकट स्थित एक होम्योपैथिक चिकित्सक पर एक बदमाश ने हमला कर दिया। वह रोगी बन कर आया और डाक्टर को अकेला देख लूट करके भाग गया। बदमाश टेबल की ड्रॉज से 2 हजार रुपए लूट ले गया। घटना में डा. गुप्ता के गंभीर चोट भी आई है। पीड़ित डॉक्टर ने मथुरा गेट पुलिस में मामला दर्ज कराया है। डॉ.गुप्ता ने बताया कि वे अपनी क्लिनिक पर बैठे थे। रात करीब 8बजे एक युवक गमछा लपेट करआया। उसने बताया कि उसे गुप्त रोग है। तो डॉक्टर ने उसे परदे के पीछे चलकर चैक कराने को कहा। जैसे ही डॉक्टर गुप्ता उठे और इसी दौरान पेशेंट बनकर आए युवक ने डॉक्टर को धक्का मारा और दराज में दखे रुपए लूटकर ले गया। डॉक्टर ने मुकाबला भी किया लेकिन बात नहीं बनी। मदद मिलने से पहले ही बदमाश वहां से भाग छूटा। मारपीट के दौरान डॉक्टर गुप्ता के चेहरे पर चोट लगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )