जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे राजनाथ सिंह।

जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे राजनाथ सिंह।

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भारतीय सेना के जवानों के साथ भारत-पाकिस्तान की बेहद संवेदनशीलता सीमा पर दशहरा मनाएंगे और बीकानेर में शस्त्र पूजा में हिस्सा लेंगे। यह पहली बार होगा जब केंद्र सरकार का कोई बड़ा मंत्री भारत पाकिस्तान की सीमा पर शस्त्र पूजा करेगा। सूत्रों ने कहा कि गृहमंत्री सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ 19 अक्टूबर को दशहरे का त्योहार मनाएंगे। बीएसएफ राजस्थान के बीकानेर में तैनात है। सिंह बॉर्डर आउट पोस्ट पर शस्त्र पूजा करेंगे। शस्त्र पूजा दशहरे के त्योहार का एक हिस्सा होता है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )