भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश

भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश

रक्षा उत्पादन विभाग के सचिव अजय कुमार ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने हथियार आयात करने के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। चीन अब तक दुनिया का सबसे बड़ा आयातक देश रहा था। उन्होंने कहा कि देश में रक्षा मामले और सार्वजनिक-निजी भागीदारी को हथियार निर्यात बढ़ाने सहित लाइसेंसिंग प्रणाली को उदार बनाने में भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस समय भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक बन गया है। लेकिन पहले चीन था। उन्होंने कहा कि देश रक्षा मामले में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। कई देश भारत से हथियार खरीदने को तैयार हैं। कुमार ने कहा कि निजी क्षेत्र के लिए और मजबूत ढांचा स्थापित किया जाएगा।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )