
ग्वालियर आगमन पर मुख्यमंत्री कमलनाथ का आत्मीय स्वागत किया गया।
ग्वालियर:- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का ग्वालियर अल्प प्रवास आगमन पर हवाईअड्डे पर प्रशासनीक अधिकारियों के साथ साथ कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा आत्मीयतापूर्ण स्वागत किया गया।
विमानतल पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी, विधायक श्री मुन्ना लाल गोयल, जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष श्री देवेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक श्री मदन कुशवाह, श्री रामवरन सिंह सहित पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का पुष्पहार से स्वागत किया। विमानतल पर संभागीय आयुक्त श्री एम.बी. ओझा, अतिरिक्त पुलिस महानिर्देशक श्री राजाबाबू सिंह, कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीम सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की अगवानी की।
CATEGORIES Uncategorized