पुलिस और प्रशासन की सतर्कता से शहर में शान्ति एवं स्थिति सामान्य रही।

पुलिस और प्रशासन की सतर्कता से शहर में शान्ति एवं स्थिति सामान्य रही।

ग्वालियर:-  शहर में अमन-चैन वह शान्ति बनाए रखने की पुलिस एवं प्रशासन की अपील सार्थक साबित हुई। प्रशासन ने जिले के समस्त नागरिकों से परस्पर प्रेम एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपेक्षा की गई थी। अधिकारी द्वय ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी नियुक्त किये गये थे। विशेष पुलिस पदाधिकारी आगे भी अपनी उपस्थिति बनाये रखते हुये सत्त गश्त करते रहेंगे। इस कार्य में वे आमजनो का भी सहयोग लेंगे। अगर किसी के पास कोई गुप्त सूचना या जानकारी हो तो वे सीधे राजस्व एवं पुलिस पदाधिकारी से सम्पर्क कर गुप्त रूप से उन्हें यह जानकारी दे सकते है।
साथ ही कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया पर भी अनावश्यक कमेंट्स, पोस्ट करने से बचने का सुझाव सभी लोगो को दिया है। उन्होने बताया कि सायबर सेल सोशल मीडिया की मानीटरिंग कर रहा है। अगर किसी ने भड़काउ मेसेज या पोस्ट किया तो उसके विरूद्ध कठौर कार्यवाही की जायेगी। साथ ही अधिकारी द्वय ने पुनः लोगो को बताया कि जिले में धारा 144 लागु है अतः बिना सक्षम अधिकारी के अनुमति के कोई भी सभा, जुलूस, जमावड़ा न करें।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )