बच्चों को अपराध से तौबा कर अपना बेहतर जीवन जीने की सीख दे:- कलेक्टर अनुराग चौधरी

बच्चों को अपराध से तौबा कर अपना बेहतर जीवन जीने की सीख दे:- कलेक्टर अनुराग चौधरी

ग्वालियर:-  कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। संप्रेक्षण गृह में विचाराधीन किशोर बालकों से चर्चा की। कलेक्टर ने उन्हें दीपावली की शुभकामनायें देने के साथ ही मिठाई, कपड़े भी वितरित किए। इसके साथ ही बच्चों को अपराध से तौबा कर अपना बेहतर जीवन बनाने के लिए पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की सीख भी दी।

अनुराग चौधरी ने संप्रेक्षण गृह की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संप्रेक्षण गृह में विचाराधीन बच्चों को बेहतर माहौल के साथ-साथ शिक्षा के लिए भी प्रेरित करने का कार्य किया जाए। इसके साथ ही संप्रेक्षण गृह में रह रहे बच्चे यहां से बाहर जाने के बाद अपना बेहतर जीवन कैसे बनाएं, इसके लिए उन्हें निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग भी दिया जाना चाहिए।
कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने यह भी कहा कि स्रपेक्षण गृह से छूटने के बाद बच्चे क्या कर रहे हैं, इसकी भी मॉनीटरिंग निरंतर की जाना चाहिए। उन्हें बेहतर जीवन के लिए और शिक्षा के लिए जो भी आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन की जरूरत है वह उन्हें मिलना चाहिए। कलेक्टर ने बच्चों से चर्चा के दौरान उनकी पढ़ाई-लिखाई और भविष्य की योजनाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। ज्यादातर बच्चों ने यहां से बाहर जाकर पढ़-लिखकर शासकीय नौकरी एवं रोजगार के माध्यम से अपना जीवन बेहतर बनाने की इच्छा व्यक्त की।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )