प्रकृति का सम्मान ईश्वर के प्रति सच्ची श्रद्धा:- प्रद्युम्न सिंह तोमर

प्रकृति का सम्मान ईश्वर के प्रति सच्ची श्रद्धा:- प्रद्युम्न सिंह तोमर

ग्वालियर:-  प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि हमें पर्यावरण के प्रति ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करना होगा। अगर पेड़ नहीं होगें तो हमारा जीवन ही नहीं होगा, वह हमें प्राण वायु देते हैं। प्रकृति का सम्मान ईश्वर के प्रति सच्ची श्रद्धा होगी। अगर आप सच्चे ईश्वर भक्त है। तो भगवान की बनाई इस दुनिया कि हवा, पानी, जंगल और जमीन को प्रदूषित होने से बचाएं।
मुक्तिधाम जीर्णोद्धार एवं संरक्षण न्यास द्वारा चार शहर का नाका स्थित मुक्तिधाम में आयोजित पर्यावरण जागरूकता, वृहद बक्षारोपण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। श्री तोमर ने कहा कि अपने नोनिहालों के लिए अनूकूल वातावरण बनाना होगा तभी हमारा नोनिहाल खुश रह पायेगा। और कहा कि हमारे पूर्वजों ने वृक्ष लगाए होंगे जिनकी छाया में आज हम बैठकर शीतलता प्राप्त करते हैं। आज उन्हीं पूर्वजों से प्रेरणा लेकर हमें भी अपने आसपास अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए। तभी हमारा पर्यावरण अच्छा रहेगा।

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )