मार्क हॉस्पिटल गौशाला का औचक निरीक्षण

मार्क हॉस्पिटल गौशाला का औचक निरीक्षण

ग्वालियर:-  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  शिवम वर्मा के निर्देशानुसार अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. विजय दुबे एवं गौशाला के नोडल अधिकारी  केशव सिंह चौहान के नेतृत्व में पशु चिकितसा विभाग के दल द्वारा मार्क हॉस्पिटल गौशाला का औच‍क निरीक्षण किया गया।
एसीईओ डॉ. दुबे ने बताया कि गौशाला में लगभग 2 हजार 500 गायें हैं। पशुओं को बैठने के लिए सूखे स्थान की व्यवस्था है। बरसात की वजह से उत्पन्न कीचड़ एवं गंदगी को हटाया जा रहा है। स्वयं सेवकों द्वारा पशुओं का उपचार किया जाता है। पशु विभाग के चिकित्सकों को नियमित रूप से पशुओं को चिकित्सीय व्यवस्था की आवश्यकता है। पशुओं के लिए चारे की कमी न रहे ऐसी व्यवस्था की जा रही है। गाय जिनके छोटे बछ़डे-बछिया हैं। उन्हें पृथक से रखे जाने का प्रबंध किया जा रहा है। बीमरू पशुओं को लाल टिपारा गौशाला में शिफ्ट किया जायेगा। जहाँ उनके उपचार की व्यवस्था की जायेगी।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )