डॉ. आशा सिंह को कारण बताओ नोटिस

डॉ. आशा सिंह को कारण बताओ नोटिस

ग्वालियर:- संभाग आयुक्त श्री महेशचंद चौधरी ने सिविल अस्पताल डबरा की चिकित्सक डॉ. आशा सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वर्तमान में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय पर रहने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी डॉ. आशा सिंह सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय से अनुपस्थित थीं। इसे पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही मानते हुए नोटिस दिया गया है और 15 दिन में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )