डीआरपी लाईन में खेल परिसर का लोकार्पण

डीआरपी लाईन में खेल परिसर का लोकार्पण

ग्वालियर:- प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद और शारीरिक व्यायाम जरूरी है। हर व्यक्ति को अपनी रोजमर्रा की गतिविधियों में शारीरिक व्यायाम को स्थान देना चाहिए। स्वस्थ व्यक्ति ही समाज और देश के कल्याण में भागीदार बनता है।

श्री तोमर ने सोमवार को डीआरपी लाईन में खेल परिसर के लोकार्पण अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में यह बात कही। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि पुलिस लाईन में बहुत ही अच्छा खेल परिसर विकसित किया गया है। पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी अपने रोजमर्रा के कार्यों से समय निकालकर खेलकूद और शारीरिक व्यायाम में भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस परिवारों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए सप्ताह में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को एक दिन का अवकाश देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है।

खाद्य मंत्री श्री तोमर ने कहा कि शहर में वातावरण को अच्छा बनाए रखने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अच्छा वातावरण बनाने में पुलिस को आम जनों का सहयोग भी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस लाईन में स्थित आवासों के सुधार और मरम्मत के लिए शीघ्र कार्य किया जायेगा। इसके लिए आवश्यकता पड़ी तो शासन स्तर से भी धनराशि उपलब्ध कराई जायेगी। इसके साथ ही डीआरपी लाईन की सड़कों के सुधार हेतु भी निगम के माध्यम से कार्य कराया जायेगा।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन ने कहा कि पुलिस विभाग की नौकरी में अधिकारियों की ड्यूटी का कोई समय निर्धारित नहीं होता है। अपने कर्तव्य पर पुलिसकर्मी 24 घंटे भी लगे रहते हैं। पुलिस अधिकारियों को अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने लिए भी दिन में एक घंटा अवश्य निकालें और खेलकूद में भागीदारी करें। पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के लिये पुलिस लाईन में शीघ्र ही एक डाईट प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा। पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन ने नगर निगम के पार्षदों, खेल विभाग के अधिकारियों के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया। जिन्होंने पुलिस लाईन में खेल गतिविधियों को व्यवस्थित करने हेतु धनराशि और सहयोग प्रदान किया।

 

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )