“No vehicle zone ” धनतेरस से दीवाली तक यह क्षेत्र रहेगा।

“No vehicle zone ” धनतेरस से दीवाली तक यह क्षेत्र रहेगा।

ग्वालियर:- धनतेरस सहित दीपावली त्यौहार के दौरान सराफा बाजार सहित महाराज बाड़ा “नो व्हीकल जोन” रहेगा। शहरवासी सुविधाजनक तरीके से दीपावली त्यौहार पर खरीददारी कर सकें और आवागमन भी बाधित न हो, इस उद्देश्य से जिला प्रशासन, पुलिस व नगर निगम के अधिकारियों ने यह निर्णय लिया है। इस सिलसिले में गुरूवार को कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल एवं नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने महाराज बाड़ा क्षेत्र का जायजा लिया। अधिकारियों ने इस दौरान महाराज बाड़ा, दौलतगंज एवं हुजरात क्षेत्र का भ्रमण कर पार्किंग के लिए उपलब्ध स्थल देखे। साथ ही यातायात पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दीपावली त्यौहार के दौरान पूरी मुस्तैदी के साथ शहर की यातायात व्यवस्था संभालें। प्रयास ऐसे हों कि शहर में कहीं भी जाम की स्थिति निर्मित न हो। कलेक्टर श्री सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि दीपावली त्यौहार के दौरान महाराज बाड़े पर फुटपाथ पर लगने वाली दुकानों की सीमा इस प्रकार से निर्धारित करें, जिससे आवागम बाधित न हो।

 

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )