कलेक्टर सख्त, सात शासकीय सेवकों पर अर्थदंड लगाने का दिया नोटिस।

ग्वालियर:-  लोक सेवा गारंटी अधिनियम में अधिसूचित सेवाएं संबंधित आवेदकों को निर्धारित समयावधि में उपलब्ध न कराने वाले अधिकारियों के खिलाफ कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह  ने सख्त रवैया अपनाया है। उन्होंने  7 शासकीय सेवकों पर 250 रूपए प्रतिदिन के हिसाब से अर्थदंड लगाने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी कर सभी अधिकारियों से तीन दिवस के भीतर नोटिस के जवाब मांगे हैं। लोक सेवा प्रबंधन शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं उनमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोहना  यशवंत राठौर, अपर तहसीलदार मोहना  रामप्रसाद बरेलिया, तहसीलदार सुपावली  देवदत्त शर्मा, नायब तहसीलदार बिलौआ  दिव्य दर्शन शर्मा, सचिव ग्राम पंचायत दयेली  विष्णु शर्मा, सचिव ग्राम पंचायत धनेली  मोहर सिंह व सचिव ग्राम पंचायत बेनीपुरा  दलवीर सिंह कुशवाह शामिल हैं।

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )