पंजीकृत लाड़ली बहनों को सूची जारी, देखें सूची।

ग्वालियर:-  मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत जिले में पोर्टल पर दर्ज हुए आवेदनों की सूची के  प्रिंट आउट निकाल कर नगरीय निकायों के वार्ड और ग्राम पंचायत मुख्यालयों के कार्यालयों पर  चस्पा कर दी गईं हैं। इस सूची का अवलोकन कर कोई भी व्यक्ति अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्तियां 15 मई तक दर्ज कराई जा सकेंगी।जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास राहुल पाठक ने बताया कि पंजीकृत महिलाओं की सूची का आमजन अवलोकन कर सकते हैं। साथ ही यदि उन्हें इस सूची में दर्ज किसी महिला के नाम के विरुद्ध कोई आपत्ति दर्ज करानी है, तो लाडली बहना पोर्टल पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। वहीं ऑफलाइन लिखित में भी आपत्ति संबंधित निकाय में दी जा सकती हैं। आपत्तियां 15 मई 2023  तक दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके बाद 16 मई से 30 मई के बीच आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )