मुक पशुओं के लिए देवदूत बनकर उतरे हैं आकाश बंसल।

मुक पशुओं के लिए देवदूत बनकर उतरे हैं आकाश बंसल।

ग्वालियर:-  सेवा भाव का दूसरा नाम है आकाश बंसल, जहा आजकल के व्यस्त समय में व्यक्ति व्यक्ति के लिए समय नही दे पा रहा। वहीं कुछ समाज सेवी युवाओं ने अपने घर परिवार की जिम्मेदारी छोड़ कर घायल बीमार जानवरो को ठीक करने का बीड़ा उठाया है। ऐसा ही एक नाम उभरकर सामने आया है आकाश बंसल, जो घायल बीमार जानवरो के लिए देव दूत साबित हो रहे हैं।  शहर में जहा कही से भी सूचना आती है वहां आकाश और जितेन्द्र पहुंच जाते हैं। इनकी सेवा के लिए समय का कोई बंधन नही है, दिन हो या रात ये सिर्फ एक सूचना पे जानवर की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। आजकल पूरे शहर में लंपी वायरस कहर बन कर टूट रहा है। असंख्य गाय काल के गाल में समा चुकी है, जहा प्रशासन ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए हैं।  वहीं आकाश एक देव दूत के रूप में सामने आए हैं। गाय माता के लिए इन्होंने अपना जीवन  नाम कर दिया है। बिना किसी स्वार्थ और लालच के ये दिन रात सेवा मै लगे हुए हैं।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )