हर घर तिरंगा अभियान के तहत, तिरंगा के साथ साथ पौधो का भी वितरण किया।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत, तिरंगा के साथ साथ पौधो का भी वितरण किया।

ग्वालियर:- हर घर तिरंगा अभियान एवं आजादी के अमृत महोत्सव पर  उत्कर्ष फाउंडेशन संस्था द्वारा 121 निशुल्क पौधों का  कोटेश्वर महादेव मंदिर पर वितरण किया गया। संस्था द्वारा मंदिर पे आने वाले श्रद्धालुओं को तुलसी आंवला बेलपत्र के साथ साथ सुगन्धित पौधे एवं छाया दार पौधे वितरित किए। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के तहत पौधों के साथ साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी वितरित कर लोगों को तिरंगे का महत्व समझाया गया इस अवसर पे मुख्य अतिथि के रूप पर्यावरण विद  प्रदीप लक्षणे संस्था अध्यक्ष नम्रता सक्सेना कोषाध्यक्ष श्वेता सक्सेना राहुल अग्रवाल उत्कर्ष सिद्धि रेखा सक्सेना सहित सेकंडों लोग उपस्थित थे।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )