1111 मीटर तिरंगे की निकलेगी तिरंगा यात्रा।

1111 मीटर तिरंगे की निकलेगी तिरंगा यात्रा।

ग्वालियर:-  एबेनजर स्कूल के बच्चे  6 अगस्त को 1111 मीटर का तिंरगा लेकर यात्रा निकालेंगे। तिरंगा यात्रा महाराज बाड़ा से शुरू होकर सराफा , गस्त का ताजिया, राम मंदिर, छप्पर बाला पुल, शिंदे की छावनी व दीनदयाल मॉल के सामने से होते हुए फूलबाग मैदान पहुंचकर यात्रा समाप्त होगी। अपर कलेक्टर  ने कहा है कि हम सब भारतवासियों के लिए बड़े ही गर्व का विषय है कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं| इस शुभ अवसर आप सभी शहरवासियों से जिला प्रशासन की अपील है कि तिरंगा यात्रा में बच्चो के उत्साहवर्धन के लिए आगे आए। जहां से भी बच्चों की तिरंगा यात्रा निकले उसका तालियों और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत करे।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )