सोशल मीडिया पर ऑडियो/ वीडियो वायरल होने पर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित।

सोशल मीडिया पर ऑडियो/ वीडियो वायरल होने पर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित।

ग्वालियर:-  संभाग आयुक्त  आशीष सक्सेना ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोकनगर  पी के सिंह को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में श्री सिंह का मुख्यालय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास कार्यालय ग्वालियर रहेगा। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता रहेगी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सिंह के संबंध में सोशल मीडिया पर अशोभनीय वार्ता का ऑडियो/वीडियो वायरल होने पर संभाग आयुक्त ने यह कार्रवाई की है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )