नवरात्रि पर्व का स्वागत कन्याभोज करा कर किया:-डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी

नवरात्रि पर्व का स्वागत कन्याभोज करा कर किया:-डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी

ग्वालियर:-  बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया कि आज से नवरात्रि पर्व का शुभारंभ हुआ है। जिसके चलते संस्था आज से अलग अलग कार्यक्रम का शुभारंभ कर रही है।संस्था की अध्यक्ष डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने बताया कि आज 17 अक्टूबर से नवरात्रि पर्व की शुरुवात हुई है जिसमे शहर की अलग अलग झुग्गी झोपड़ियो में रहने वाली कन्याओं को भोजन करा कर हम इस पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास से मनाएंगे।

आज  अवसर पर डॉ वंदना ने कहा कि भरे पेट को तो सब बुला बुला कर खिलाते है। हम सभी अगर अपने आस पास झुग्गियों में रहने वाली बच्चियों के साथ इस पर्व को मनाते हुए उन्हें उपहार व भोजन करावे तो इससे बड़ा कोई पुण्य नही होगा। इसी उद्देश्य के साथ संस्था ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ आज से 24 अक्टूबर तक संकल्प लिया है कि शहर की अलग अलग झुग्गियों में जाकर कन्या भोजन करा कर कन्या पूजन करंगे।
इसी क्रम में आज मेला झूला सेक्टर में रहने वाली कन्याओ को सर्वप्रथम बैठा कर भोजन कराया तत्पश्चात रोली चावल से उनका पूजन कर उन्हें मोतियों की माला पहनाई।
इसी क्रम में कल 18 अक्तूबर को सुबह 10 बजे सिटी सेंटर स्थित बस्ती में जाकर कन्या पूजन करेंगे।
आज के इस पुनीत कार्य मे संगीता अग्रवाल,पवन तिवारी,प्रवीण पवार,ज्योति गोस्वामी,हर्षिता गुर्जर,वंदना कौर,मंजू बघेल,ममता तोमर,ज्योति सिह,हेरि गुप्ता, प्रमोद शर्मा,संजू चन्देरिया,बिपिन सिह तोमर,ने कन्याओ को भोजन करवाया ओर उन्हें संगीता अग्रवाल ने मास्क भी वितरण किये।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )