शहर में होम डिलेवरी की सुविधा, नागरिक घर पर ही बैठकर आवश्यक सामग्री मंगाएं।

शहर में होम डिलेवरी की सुविधा, नागरिक घर पर ही बैठकर आवश्यक सामग्री मंगाएं।

ग्वालियर:-  नोवेल कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये सम्पूर्ण देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान आम नागरिकों को अपने घरों पर ही रहने की हिदायत दी गई है। नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की परेशानी न हो, इसके लिये ग्वालियर कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने होम डिलेवरी की सुविधा भी शहरवासियों को उपलब्ध कराई है। प्रथम चरण में शहर के 23 दुकानदारों द्वारा होम डिलेवरी की सुविधा प्रदान करने की सहमति प्रदान की गई है।
कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिये वे घर पर ही रहें। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गई है। किसी भी व्यक्ति को आवश्यक वस्तुओं की कमी नहीं होगी। नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता घर पर ही हो, इसके लिये होम डिलेवरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। नागरिक अपने घर पर बैठकर दूरभाष के माध्यम से सामग्री प्राप्त कर सकते हैं।

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )