31 मार्च तक अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर रोक:- कलेक्टर अनुराग चौधरी

31 मार्च तक अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर रोक:- कलेक्टर अनुराग चौधरी

ग्वालियर:- मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के संबंध में जारी किए गए अलर्ट को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर  अनुराग चौधरी ने 31 मार्च 2020 तक समस्त जिला अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है।
कलेक्टर चौधरी ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत जिले के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश पर 31 मार्च 2020 तक के लिये रोक लगाने के आदेश पारित किए हैं। उक्त अवधि में कोई भी अधिकारी-कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )