लोकतंत्र में हर नागरिक को अधिकार एवं अपने-अपने दायित्व सौंपे गए हैं:- कलेक्टर अनुराग चौधरी

लोकतंत्र में हर नागरिक को अधिकार एवं अपने-अपने दायित्व सौंपे गए हैं:- कलेक्टर अनुराग चौधरी

ग्वालियर:-  दसवाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस ग्वालियर में भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान में समारोहपूर्वक आयोजित किया गया। समारोह में 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र वितरित करने के साथ ही मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों में मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों और विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। हमारे देश का लोकतंत्र सबसे मजबूत लोकतंत्र है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। लोकतंत्र में हर नागरिक को अधिकार सौंपे गए हैं। अधिकारों के साथ-साथ हर नागरिक के अपने-अपने दायित्व भी हैं। अधिकारों का उपयोग और दायित्वों का निर्वहन हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )