मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने 22 कर्मचारियों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र।

मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने 22 कर्मचारियों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र।

ग्वालियर:-  नगर निगम ग्वालियर पहला ऐसा निगम है जहां सबसे ज्यादा कर्मचारियों को स्थाई किया गया आज 22 कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति दी जा रही है। इसलिए अब सभी कर्मचारियों की भी जिम्मेदारी है कि अपने शहर के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी से करें तथा स्वच्छता में शहर को नम्बर वन बनाएं। उक्ताशय के विचार  प्रदेश सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने रविवार को नगर निगम ग्वालियर द्वारा 22 कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति के नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए व्यक्त किए। नगर निगम मुख्यालय सिटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम ग्वालियर द्वारा नगर निगम में सेवारत रहते मृत हुये कर्मचारियों के वारिसानों को अनुकम्पा नियुक्ति दिये जाने हेतु गठित समिति के प्रतिवेदन अनुसार रिक्त पदों पर नियुक्त किया गया है। निगम द्वारा अब तक अनुकंपा नियुक्ति के लंबित सभी प्रकरणों का निराकरण कर दिया गया है l

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )