7 होटलों में है भूतों का बसेरा।

7 होटलों में है भूतों का बसेरा।

भारत में अंग्रेजी शासन के दौरान बहुत से आलीशान भवनों और होटलों का निर्माण करवाया गया था।बहुत से भवनों को हेरिटेज घोषित कर दिया, जबकि कुछ होटल खंडहर में तब्दील हो गए। माना जाता है कि उस दौरान बनाए गए बहुत से होटल आज अपनी संरचनात्मक खूबसूरती से ज्यादा डरावने अनुभवों के लिए जाने जाते हैं। जानकारों का मानना है कि इन होटल्स में भूत-प्रेतों का साया है। रहस्य की पड़ताल में पढ़िए उन पुराने भवनों और होटल्स के बारे में जो अब भटकती आत्माओं का अड्डा बन चुके हैं।

1.मॉर्गन हाऊस पश्चिम बंगाल में कालिम्पोंग नामक हिल स्टेशन पर स्थित है। इस होटल की संरचना कुछ ऑस्कर वाइल्ड की प्रसिद्ध किताब ‘द कैंटरविले घोस्ट’ के महल से बहुत हद तक मेल खाती है। जॉर्ज मोरगन कभी यहां अपनी पत्नी के साथ रहा करते थे, लेकिन जब उनकी पत्नी का देहांत हो गया तो वे यह घर छोड़कर चले गए। बाद में इसे एक लॉज बना दिया गया, लेकिन वहां ठहरने वाले लोगों ने शिकायत की। उन्हें लग रहा था कि वहां कोई आत्मा मौजूद है। 2.हैदराबाद में रामोजी फिल्म सिटी का निर्माण निजाम सुल्तानों के युद्ध क्षेत्र पर हुआ है, लिहाजा यहां कई मौतें हुई होंगी। गौरतलब है कि आस-पास के होटलों से रहस्यमयी घटनाओं की शिकायतें मिलती रहती हैं।3.ब्रिज राज भवन राजस्थान के कोटा शहर में स्थित है। इस होटल का इतिहास भी भारत में अंग्रेजों से जुड़ा हुआ है। इस भवन में कभी मेजर चार्ल्स बर्टन नाम का एक ब्रिटिश अधिकारी रहा करता था। जिससे इस भवन की रहस्यमयी कहानी जुड़ी है। 4.उत्तराखंड के मसूरी स्थित सवॉय होटल भारत के ऐतिहासिक होटल्स में एक है, जिसका निर्माण 1902 में करवाया गया था। अपनी खूबसूरती के साथ-साथ ये होटल भारत के चुनिंदा भुतहा होलट में भी गिना जाता है। जानकारों का मानना है कि यहां किसी ब्रिटिश लेडी गारनेट ऑरमेकी की आत्मा भटकती है। 5.मुंबई स्थित ताज होटल से भी कई रहस्यमयी कहानियां जुड़ी हैं। होटल में ठहरने आए सैलानी और काम करने वाले कर्मचारियों ने यहां अजीबोगरीब घटनाओं का अनुभव किया है। इस होटल का डिजाइन एक ब्रिटिश वास्तुकार डब्लू ए चेम्बर्स ने तैयार किया था, माना जाता है कि वे होटल का ब्लू प्रिंट तैयार कर इंग्लैंड चले गए थे, लेकिन जब वे वापस यहां आए तो ये देखकर चौक गए कि होटल उनके द्वारा निर्धारित दिशा के उलटा बनाया गया है। 6.लोनावाला भारत के महाराष्ट्र राज्य में पुणे जिले का खूबसूरत पहाड़ी क्षेत्र है। जहां राज किरण होटल स्थित है, जो अपने डरावने अनुभवों के कारण ज्यादा चर्चा में आया। माना जाता है कि इस होटल में असामान्य घटनाएं घटती है। जानकारों का मानना है कि इस होटल के रिसेप्शन के पीछे, कोने में एक कमरा है, जहां किसी प्रेत का साया है। इसलिए ये कमरा बाकी कमरों की तुलना में ज्यादा खाली रहता है। 7.ऊटी के फर्नहिल्स पैलेस होटल में बॉलीवुड हॉरर फिल्म राज की शूटिंग हुई थी। इस आलीशान होटल को 1844 में बनाया गया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान कोरियोग्राफर सरोज खान और उनकी टीम को यहां कुछ अजीब-सी आवाजें सुनाई पड़ीं। छत से फर्नीचर के सरकने की आवाज आ रही थी।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )