महिलाओं की रक्षा के लिए कांग्रेस ने बनाया संगठन

महिलाओं की रक्षा के लिए कांग्रेस ने बनाया संगठन

कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया है। इसकी प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट संगीता जोशी को बनाया गया है। रविवार को मीडिया से चर्चा करते हुए एडवोकेट जोशी ने कहा कि प्रदेश के हालात चिंतनीय हैं। मासूम बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। वे स्कूल जाने से भी कांपने लगी हैं।महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने मप्र कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया है। इसकी प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट संगीता जोशी को बनाया गया है। रविवार को मीडिया से चर्चा करते हुए एडवोकेट जोशी ने कहा कि प्रदेश के हालात चिंतनीय हैं। मासूम बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। वे स्कूल जाने से भी कांपने लगी हैं। महिला हिंसा में प्रदेश अव्वल है। अपने को मामा कहलाने वाले शिवराज अपराधों को रोकने में असफल साबित हुए हैं। महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए ही संगठन बनाया गया है। सभी संभागों में संगठन की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके बाद हर विधानसभा में एक-एक कमेटी बनाई जाएगी जो महिलाओं की पीड़ा सुनने के बाद उन्हें न्याय दिलाने सड़कों पर उतरेगी।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )