सतीश सिकरवार कांग्रेस के साथ, पहना तिरंगा दुपट्टा।

सतीश सिकरवार कांग्रेस के साथ, पहना तिरंगा दुपट्टा।

भोपाल:-  भारतीय जनता पार्टी के नेता सतीश सिकरवार ने आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। चुनावी दस्तक के बीच भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता डॉ सतीश सिकरवार ने कमलनाथ के बंगले पर पहुंच कर पहले मुलाकात की और उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तिरंगा पहनाकर उनका स्वागत करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा के नेता गण, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

गौरतलब है कि चुनावी दस्तक के बीच भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता डॉ सतीश सिकरवार के कांग्रेस में शामिल होने से ग्वालियर की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )