नई पीढ़ी आगे बढ़ने के अवसर चाहती है, उनमें क्षमता और प्रतिभा दोनों है:- मुख्यमंत्री

नई पीढ़ी आगे बढ़ने के अवसर चाहती है, उनमें क्षमता और प्रतिभा दोनों है:- मुख्यमंत्री

भोपाल:- मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि ऐसी शक्तियों को भी पहचानना आवश्यक है, जो देश को बाँटने का काम में लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति अनेकता में एकता की  है। इसकी असली शक्ति आध्यात्मिक शक्ति है, जो देश को जोड़े रखती है और आगे बढ़ाती है।  कमल नाथ ने कहा कि यादव समाज हर क्षेत्र में जागरूक है। जागरूक समाज होने के नाते यादव समाज की बुजुर्ग और नौजवान पीढ़ी का कर्तव्य है कि देश के मूल्यों को पहचाने। नई पीढ़ी को देश के सांस्कृतिक मूल्यों से परिचित कराएं, इससे जोड़े रखें। उन्होंने कहा कि विश्व में भारत एकमात्र देश है, जो विविधताओं के बावजूद एक झण्डे के नीचे शान से खड़ा है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )