मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पत्रकार श्री चौबे एवं अरविंद शर्मा के निधन पर किया शोक व्यक्त।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पत्रकार श्री चौबे एवं अरविंद शर्मा के निधन पर किया शोक व्यक्त।

भोपाल:-  मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने वरिष्ठ पत्रकार श्री अरविंद शर्मा एवं  के निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने दिव्य एक्सप्रेस के संपादक श्री अभय शंकर चौबे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री चौबे ने छिंदवाड़ा जिले में पत्रकारिता के मूल्य स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अरविंद शर्मा ने लम्बे समय तक पत्रकारिता के क्षेत्र में रिपोर्टिंग के उच्च मानदंडों को अपनाया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों एवं मित्रों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )