शासकीय कर्मियों को मिलेंगे उच्च पदनाम

शासकीय कर्मियों को मिलेंगे उच्च पदनाम

भोपाल:- सामान्य प्रशासन मंत्री  गोविन्द सिंह ने निर्देश दिये हैं कि एक पद पर लम्बे समय से सफलतापूर्वक काम कर रहे शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को पात्रतानुसार उच्च पदनाम दिये जाने की कार्यवाही शीघ्र पूरी करें। इसी के साथ, निर्माण विभागों में 28 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके पात्र उपयंत्रियों को सहायक यंत्री का पदनाम और डिप्लोमा होल्डर कर्मचारियों को प्रभारी उपयंत्री का पदनाम देने की कार्यवाही की जाये।

डॉ. गोविन्द सिंह ने आज मंत्रालय में शासकीय कर्मचारी कल्याण संगठन की बैठक में यह निर्देश दिये। उन्होंने निर्माण विभागों में रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिये कहा। डॉ. सिंह ने कहा कि राज्य सरकार वचन-पत्र में शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों से किये गये वादों को तत्परता से पूरा करने के लिये वचनबद्ध है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )