6 हजार 202 वाहनों का दुरूपयोग करने पर प्रकरण पंजीबद्ध

6 हजार 202 वाहनों का दुरूपयोग करने पर प्रकरण पंजीबद्ध

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद 6 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2018 तक प्रदेश में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिये 15 हजार 390 गैर जमानती वारंट तामील कराये गये है। 1514 अवैध हथियार जब्त किये गये है। 2 लाख 9 हजार 19 शस्त्र थानों में जमा कराये गये है। 40 हजार 613 लोगो पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। सम्पत्ति विरूपण के अन्तर्गत 13 लाख 19 हजार 169 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये है। जिनमें से 12 लाख 76 हजार 674 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी। शासकीय सम्पत्ति विरूपण में 10 लाख 49 हजार 572 प्रकरण पंजीबद्ध कर 10 लाख 24 हजार 925 प्रकरणों में कार्यवाही की गई। निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 2 लाख 69 हजार 597 प्रकरण पंजीबद्ध कर 2 लाख 51 हजार 749 प्रकरणों में कार्यवाही की गई।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )