मदरसा से संबंधित चार सेवाएं लोक सेवा गारंटी अधिनियम में।

भोपाल:- मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड से संबंधित चार सेवाओं को लोक सेवा गारंटी अधिनियम में अधिसूचित किया गया है। इन सेवाओं में मदरसा पंजीयन एवं मदरसा के लिए बोर्ड से मान्यता, मदरसा मान्यता का नवीनीकरण, मदरसा संचालन समिति का पंजीयन और मदरसा संचालन समिति का नवीनीकरण सेवा शामिल है। मध्यप्रदेश में बोर्ड से मान्यता प्राप्त १७५५ मदरसे संचालित हो रहे है। इनमें ६ हजार १५५ शिक्षक कार्यरत है। इन मदरसों में १ लाख १ हजार ४५४ बच्चे अध्यनरत है। इनमें ५२ हजार १२ बालक और ४९ हजार ४४२ बालिकाएं है। मदरसों में अध्यनरत बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तके और मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )