मदद की फरियाद लेकर पहुंचे, सलमान खान को मिला सहारा।

ग्वालियर:- साहब मेरी उम्र  26 साल है, पर लम्बाई मात्र साढ़े तीन फीट है। मेरे वालिद का इंतकाल हो चुका है। मुझे मदद की जरूरत है। यह फरियाद सलमान खान ने जन सुनवाई में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह  से की। जन सुनवाई में सलमान खान को सहारा मिला है।  शहर के अवाड पुरा क्षेत्र से  जन सुनवाई में मदद की आस में पहुंचे सलमान की फरियाद को कलेक्टर श्री सिंह ने सहृदयता के साथ सुना। उन्होंने संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी को बुलाकर निर्देश दिए कि आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद जल्द से जल्द सलमान के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन मंजूर करें।

जन सुनवाई में पहुंचे सभी 155 फरियादियों की समस्याएं कलेक्टर  एवं अपर कलेक्टर  सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने एक एक कर सुनीं।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )