100 करोड़ की लागत से बनेगा संत रविदास जी का भव्य मंदिर।

100 करोड़ की लागत से बनेगा संत रविदास जी का भव्य मंदिर।

भोपाल:- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने घोषणा की कि सागर के पास बडतुमा में 100 करोड़ रूपए की लागत से संत रविदास का विशाल और भव्य मंदिर बनाया जाएगा। मंदिर की दीवारों पर संत रविदास के दोहे और शिक्षाएं उकेरी जाएंगी। मंदिर परिसर में संत रविदास के व्यक्तित्व और कृतित्व को भी प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में संत शिरोमणि रविदास महाराज के आदर्श राज्य की कल्पना चरितार्थ हुई है। संत रविदास ने कहा था कि “ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न, छोट बड़ो सब सम बसे, रविदास रहे प्रसन्न।” उनके बताए हुए इसी मार्ग पर हम चल रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनता के साथ और संतों के आशीर्वाद से मध्यप्रदेश विकास की ऊंचाइयां छुएगा।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )