19341 फीट ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले पहले दम्पत्ति होंगे।

19341 फीट ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले पहले दम्पत्ति होंगे।

भोपाल:- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर और स्कूल शिक्षा और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री  इंदर सिंह परमार ने रतलाम के युवा दंपति को भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट कर अफ्रीका की सर्वोच्च चोटी माउंट किलिमंजारो फतह की शुभकामनाएं दी। रतलाम के युवा ज्योतिषाचार्य, कवि अनुराग चौरसिया और उनकी पत्नी श्रीमती सोनाली परमार 13 सितम्बर को तंजानिया में पर्वत शिखर माउंट किलिमंजारो, 5895 मीटर (19341 फीट) पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। ऐसा करने वाले मध्यप्रदेश के यह पहले दंपति होंगे।  माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली मध्यप्रदेश की पहली महिला पर्वतारोही सुश्री मेघा परमार के मार्गदर्शन में इस दंपति ने एक वर्ष का शारीरिक दक्षता अभ्यास किया है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )