18 लाख से अधिक खाद्यान्न वितरण में गबन, नागरिक आपूर्ति निगम से ब्लेक लिस्टेड।

18 लाख से अधिक खाद्यान्न वितरण में गबन, नागरिक आपूर्ति निगम से ब्लेक लिस्टेड।

भोपाल;- सार्वजनिक वितरण प्रणाली के परिवहन कार्य में संबद्ध नीमच की विनायक रोड लाइंस को वित्तीय अनियमितता, लापरवाही और अमानत में ख़यानत का प्रकरण दर्ज करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम से ब्लेक लिस्टेड कर दिया गया है। प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम  तरुण पिथौड़े ने बताया कि मेसर्स विनायक रोड लाइंस के विरुद्ध 18 लाख 96 हजार 614 रूपये के खाद्यान्न के गबन का मामला दर्ज किया गया है।

नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा मेसर्स विनायक रोड लाइंस के 11 ट्रक खाद्यान्न वितरण कार्य से संबद्ध किए गए थे। वितरण कार्य में विनायक रोड लाइंस द्वारा 513.98 क्विंटल गेहूं, 0.71 क्विंटल शक्कर, 17.71 क्विंटल नमक एवं 33.47 क्विंटल चने की हेराफेरी कर 18 लाख 96 हजार 614 रूपये का गबन किया गया। निगम द्वारा जांच में शिकायत सही पाए जाने पर कम्पनी को  ब्लेक लिस्ट कर दिया गया है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )