आदीवासी धानसा एवं संपत की दुखद मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने दिए एसपी को हटाने के निर्देश।

आदीवासी धानसा एवं संपत की दुखद मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने दिए एसपी को हटाने के निर्देश।

भोपाल:- मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने  सिवनी जिले में हुई जनजातीय साथियों की दु:खद मृत्यु की घटना की जांच एसआईटी से करवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही  सिवनी के पुलिस अधीक्षक को हटाने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि एसआईटी का गठन कर पूरे प्रकरण की शीघ्र जांच शुरू की जाए। मुख्यमंत्री ने घटना क्षेत्र के पुलिस थाना कुरई और चौकी बादल पार के पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र में 3 मई को हुई घटना के दोषी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। प्रशासन द्वारा दिवंगत आदिवासी  धानसा इनवाती और  संपत बट्टी के परिजन को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )