मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित।

भोपाल:- विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी सह आयुक्त एवं पदेन प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास  निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी  विशाल सिंह को स्थानांतरित स्थल पर पदभार ग्रहण नहीं करने पर निलंबित कर दिया है। श्री सिंह को नगर पालिक निगम भोपाल से नगर परिषद चित्रकूट जिला सतना स्थानांतरित किया गया था। श्री सिंह लगभग एक माह से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित हैं।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )