महापौर शेजवलकर सहित निगम आयुक्त को कारण बताओ नोटिस।

महापौर शेजवलकर सहित निगम आयुक्त को कारण बताओ नोटिस।

भोपाल:-  सरकार ने ग्वालियर नगर निगम में हुई गड़बड़ियों के लिए महापौर विवेक शेजवलकर के साथ-साथ नगर निगम आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इतना ही नहीं  मध्य प्रदेश सरकार  ने कैवियट भी लगा दी है। सूत्रों के मुताबिक  प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने 21 दिसंबर को ग्वालियर, रीवा और छिंदवाड़ा नगर निगमों की जांच के आदेश दिए थे। नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय की  टीमों ने अलग-अलग निगमों की जांच की। जांच में तीनों नगर निगमों में अनियमितताएं उजागर हुई। अधिकतर मामलों में इन गड़बड़ियों के लिए महापौर और आयुक्त को जिम्मेदार बताया गया।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )