5 लाख 12 हजार से अधिक प्रकरण दर्ज

5 लाख 12 हजार से अधिक प्रकरण दर्ज

भोपाल-मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया है कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिये 6 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2018 तक 503 अवैध हथियार जप्त किये गये हैं और 99 हजार 549 शस्त्र थानों में जमा कराये गये हैं। इसी दौरान 7 हजार 39 गैर जमानती वारंट तामील कराये गये हैं और 14 हजार 775 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 5 लाख 12 हजार 91 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं। इनमें से कुल 4 लाख 81 हजार 505 प्रकरण में कार्यवाही की गयी है। शासकीय सम्पत्ति विरूपण के पंजीबद्ध 4 लाख 05 हजार 74 प्रकरण में से 3 लाख 89 हजार 903 प्रकरण में और निजी सम्पत्ति विरूपण के पंजीबद्ध 1 लाख 7 हजार 17 प्रकरण में से 91 हजार 602 प्रकरण में कार्यवाही की गई है। इस दौरान प्रदेश में वाहनों के दुरूपयोग के 1770 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )