23 मार्च को संकल्प अभियान के तहत सुबह 11 एवं शाम 7 बजे बजेगा सायरन।

23 मार्च को संकल्प अभियान के तहत सुबह 11 एवं शाम 7 बजे बजेगा सायरन।

भोपाल:-  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  चौहान ने कहा 23 मार्च को संकल्प अभियान होगा। इसके अंतर्गत 23 मार्च को प्रदेश में प्रात: 11 और शाम 7 बजे सायरन बजेगा। आमजन 2 मिनट का संकल्प लेंगे, जिसमें मास्क का उपयोग और सोशल डिस्टेंस  बनाए रखना शामिल है। मास्क के उपयोग के लिए हर किसी को जागरूक होना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे खुद भी इस कार्य को देखेंगे, आवश्यक हुआ तो वे खुद भी गोले बनाएंगें। संकल्प अभियान में सायरन बजने पर लोग निर्धारित समय पर अपने स्थान पर रूक जाएंगे और मास्क लगाने का, सामाजिक दूरी बनाए रखने का संकल्प लेंगे ताकि संक्रमण को रोका जा सके। संक्रमण को रोकना हम सभी के हाथ में हैं। कोरोना के वायरस से बचने के लिए मास्क एक अचूक उपाय है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )