कोताही बरतने पर 31 वीएलई को कारण बताओ नोटिस जारी।

कोताही बरतने पर 31 वीएलई को कारण बताओ नोटिस जारी।

अलिराजपुर:-  आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्रता धारियों के कार्ड बनाए जाने के कार्य में शून्य प्रगति वाले जिले के 31 वीएलई को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संस्कृति जैन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीन दिवस में उक्त कारण बताओ नोटिस का संतुष्टि पूर्ण जवाब और प्रगति सुनिश्चित  नहीं होने पर संबंधित वीएलई का रजिस्ट्रेशन निरस्त होने की कार्रवाई सुनिश्चित होगी। जिन वीएलई को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया है इसमें चन्द्रशेखर आजाद नगर के 3, अलीराजपुर के 17, सोंडवा के 9 एवं जोबट के 2 वीएलई है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )